Manjusha Art of Bhagalpur, Bihar Obtained GI Tag

वर्ल्‍ड इंटलैक्‍चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गनाइजेशन (WIPO) के मुताबिक जियोग्राफिकल इंडिकेशंस टैग एक प्रकार का लेबल होता है जिसमें किसी प्रोडक्‍ट को विशेष भौगोलि‍क पहचान दी जाती है |

अंग प्रदेश की धरोहर मंजूषा कला को GI Tag प्राप्त हो गया है | भागलपुर को सिल्क, जर्दालू आम, कतरनी चावल के बाद कला क्षेत्र में मिलने वाला यह GI Tag प्रदेश के लिए गौरव की बात है |

Ang Pradesh, Bhagalpur, Bihar

सभी मंजूषा कलाकारों एवं उपेन्द्र महारथी शिल्प संस्थान बधाई के पात्र है जिनके प्रयास से अंग प्रदेश की इस कला को GI Tag – जी आई टैग प्राप्त हुआ है, कला के विकास एवं प्रसार में ये एक महत्वपूर्ण कदम है यहाँ के कलाकारों को ये एक नई उर्जा देगा एवं उनके कला को विशिष्ट पहचान मिलेगा |

Manjusha Art GI Tag
Manjusha Art GI Tag

Geographical Indication Registry Link – https://search.ipindia.gov.in/GIRPublic/Application/Details/656

मंजूषा महोत्सव – 2021

भागलपुर सैंडिस कंपाउंड में 23 अक्टूबर से 30 अक्टूबर, 2021 तक मंजूषा महोत्सव का आयोजन उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान, पटना द्वारा हो रहा | इस महोत्सव में कला प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं राज्य भर के हैंडलूम एवं हेंडीक्राफ्ट सामानों की प्रदर्शनी लगी है | सुबह 11.00 बजे से शाम 8.00 बजे तक स्टाल खुले रहेंगे | इस कला महोत्सव का उद्घाटन राज्य के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन द्वारा किया गया |

Manjusha Mahaotsav 2021

प्रतिवर्ष मनाये जाने वाला मंजूषा महोत्सव राज्य के लोककला प्रदर्शन का अनूठा प्रयास है |